तस्वीर बदलने दे! | #NayaSaberaNetwork

तस्वीर बदलने दे! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

हो रही  रोज झूठ  की  बारिश,
साँच  की  आँच  में  जलने  दे।
आया   वक़्त   गुजर   जाएगा,
ईमान- धरम  पे तो  चलने  दे।

अज़नवी के जैसे  मिलते लोग,
पुराने   दिनों   जैसे   रहने   दे।
रात  की  मुट्ठी में  सूरज है क़ैद,
नंगे  पांव  तो  मुझे   चलने  दे।

हुआ बेदखल जब चाँद गगन से,
जुगुनुओं   को तो  चमकने  दे।
होली की आँच से पकाई  रोटी,
तस्वीर   देश   की  बदलने   दे।

देर  से  सही  बादल  छाया  तो,
जब  तक चाहे उसे  बरसने  दे।
हवाओं  का असर होता  बहुत,
जल-परियों से उसको मिलने दे।

मेरे  नसीब   में   वो  चाँद  नहीं,
दूर   से   सही  उसे   देखने   दे।
पाता  कहाँ  है,  हर  कोई  चाँद,
मेरे  दिल को थोड़ा बहलने   दे।

रहता हूँ  मस्त मैं  अपनी धुन में,
कहता  कोई  पागल,  कहने  दे।
मत  पूछ   तबीयत   कैसी  मेरी,
बस   मुझको   जिन्दा रहने   दे।

मत खींच  लकीर  इन  सांसों  पे,
ज्ञान    की   ये   गंगा   बहने   दे।
झलक उसकी दिखती हर फूल में,
जमीं  पे  पांव न उसका  पड़ने दे।

हँसी के फूल से  बनाई  है माला,
दूर  तक महकती है, महकने दे।
लिखती  है लहरों  पे  नाम  मेरा,
अंग- अंग  अक्षर  का  सजने दे।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*ADMISSION OPEN : ST XAVIER SCHOOL | Nur. to IX & XI | NO ADMISSION FEE UP TO STD. VIII | An English Medium Co-educational Institution | email: stravienaunouromal.com | web : www.stxavieriaunpur.com | Jaunpur Campus : Harakhpur, Near Shakarmandi Police Chowki Contact : 9235308088, 6393656156 | Gaurabadshahpur Campus : Pilkhini, Bari Road, Jaunpur*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments