आईना! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
आईना! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

आईना खुद देख,तब दिखा आईना,
तरफदारी में  उतरता नहीं आईना।
मेरे  चेहरे  पे पड़  जो  रही  झुर्रियां,
नहीं छुपा सकता उसे कोई आईना।
टूटकर  बिखर  जाना,  गवारा  इसे,
झूठ  का   पैर  छूता  नहीं  आईना।
क्या  जाने  भेद, गोरे -काले  का ये,
जैसा जो दिखता, दिखाता आईना।
सोने- चांदी के फ्रेम में भले जड़ दो,
किसी ऐब को छुपाता नहीं आईना।
फितरत समझता है हर आदमी का,
सच से बे-खबर नहीं रहता आईना।
बे-आबरू होकर घूमते जो भी जहाँ,
उन्हें नज़र नहीं  आता वही  आईना।
गला  कोई  दबाता झूठ आज  बोल,
खुद सलीब पे है चढ़ जाता आईना।
पत्थरों के  बीच  रहता बड़ी शान से,
देखो! डरता कभी न उससे आईना।
फायदे के लिए हम तोड़ रहे कायदा,
पर अपना फर्ज़ नहीं भूलता आईना।
वतन के लिए जिवो, वतन पर मिटो,
यही  मंत्र हमको  सिखाता  आईना।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार)मुंबई

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!