ख्वाब! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ख्वाब! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

लगाकर  गले  थोड़ा  रोने  दी होती,
दिल में जो बात थी, बता  दी होती।
मेरी कागज  की नाव  जलाती नहीं,
उल्टे  उसे  पानी  में  बहा  दी  होती।
बहारों  में है पली, इसका  मुझे पता,
निगाहों से थोड़ी-सी पिला दी होती।
ख़ता  कोई  मेरे   अकेले  की   नहीं,
आकर  ख्वाब   में  जगा  दी  होती।
जाती  तो  है  पगडंडियों  से  होकर,
कुछ पांवों के  निशां भुला दी होती।
जोड़ती उन सांसों  से इन सांसों को,
मोहब्बत का जलवा दिखा दी होती।
पाएगी क्या मेरे दिल का दर्द बढ़ाके,
मिटा  होता दर्द  जो  दवा  दी  होती।
कोई  कहो, मेरी  आग को हवा न दे,
पलकों  के  घूँघट में  सुला दी होती।
क्या लेना परियों औ हूरों से मुझको,
मगर वो झूठा दिल बहला  दी होती।
तड़प  रही अपनी तन्हाई पर वो भी,
पीकर अश्क़ थोड़ा मुस्कुरा दी होती।


        - रामकेश एम. यादव
      (कवि, साहित्यकार )मुंबई


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad



*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad


*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!