>स्काउट हममें निस्वार्थ
सेवाभाव जगाता है
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण के समापन के दिन टेंट ,पुल, इत्यादि प्रतियोगिता का निरिक्षण किया गया और मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को महाविद्यालय के प्रबन्धक अरबिंद सिंह और जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड डॉ रणजीत सिंह ने झन्डा दिखा कर रवाना किया।
अपने सम्बोधन अरविंद सिंह ने कहा की हमे हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। कैम्प में आयोजित टेंट,पुल इत्यादि प्रतियोगिता मे अच्छे ढंग से प्रतिभाग करना चाहिए और हमेशा आने वाली किसी भी आपदाओं मे मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि हम देश के हर नागरिक की सेवा मे अपनी भागीदारी दे सके।
एक सच्चे गाइड का कर्तव्य होता है की वह देश अपने आस पास किसी भी आपदाओ में लोगो का सहयोग करे और मानवता और देश हित में कार्य करे। स्काउट हमे देश की सेवा निस्वार्थ करने की भावना मन में जगाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ रूबी राय, शिक्षक प्रशिक्षण के प्राचार्य आनंद दूबे, डॉ सदानंद सिंह, संतोष सिंह, मनीष सिंह, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे। अंत मे राहुल सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।
from NayaSabera.com



0 Comments