किसान संघर्ष समन्वय समिति ने आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह | #NayaSaberaNetwork

किसान संघर्ष समन्वय समिति ने आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कलेक्ट्रेट स्थित क्रांति स्तंभ पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर देश में चल रहे 3 काले कानूनों के विरोध में जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने मोदी सरकार के नेतृत्व में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में किसान आंदोलन को जनांदोलन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों का पर्दाफाश करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से कारपोरेट घरानों एवं देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हित में नये कानून ला रही है। सरकार पूरी तरह से फासीवादी तरीके से काम कर रही है। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, कामरेड यादव, सालिक राम पटेल, संदीप शर्मा, सुभाष पटेल, बसंत लाल, महेंद्र नाथ, कैलाश राम, रामदेव, इंद्रजीत पाल, अशोक पांडेय, लाल प्रकाश राही, श्रीपत सिंह, प्रवीण शुक्ला, किरण शंकर सिंह, जय प्रकाश सिंह, इंद्रजीत मौर्य, मुन्ना लाल गौड़, लालचन्द्र, डा. ज्ञानचन्द्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

*Ad : अपना दल व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments