बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसैनिकों ने किया याद | #NayaSaberaNetwork

बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसैनिकांे ने किया याद | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिवसेना प्रमुख और हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी की जयंती प्रतापगंज में स्थित बजरंग बली मंदिर में युवा शिवसेना जिला प्रमुख राजेश यादव के नेतृत्व में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित शिवसैनिको ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे अपने पूरे जीवनकाल में राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे तथा वे राष्ट्र की लड़ाई में हमेशा आगे रहे। जिस समय अमरनाथ यात्रा रोकने की कोशिश की गई थी, उस समय बाला साहेब ठाकरे एक ऐसे हिन्दूवारी विचाराधारा के व्यक्तित्व थे जिन्होंने आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा नहीं तो हज यात्रा भी नहीं होगी। ऐसे महापुरुष को भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न सम्मानित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाराज जी, शिवसेना नेता विक्की सिंह, अभिषेक सिंह, अभय प्रताप सोनकर, बिपिन यादव, पप्पू यादव, रॉयल यादव, जय प्रकाश सोनकर, शुभम कन्नौजिया, सूरज कुमार, विक्की यादव, राजन सेठ, यश सेठ, नितिन जायसवाल सहित तमाम शिवसैनिक मौजूद रहे।

*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments