छुट्टा पशुओं से परेशान उमरक्षा गांव के दर्जन भर किसानों ने दिया ज्ञापन | #NayaSaberaNetwork

अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। बख्शा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं से आजिज होकर मुख्यालय पहुँचे। किसानों ने बीडीओ को न पाकर ग्राम सचिव को शिकायती पत्र सौंपा। गाँव दर्जनभर से अधिक किसान सुबह ब्लॉक पर पहुँच हंगामा करने लगे। किसानों का आरोप था कि गांव में गौशाला भी बनाया गया है लेकिन गौशाला में बाउन्ड्री नहीं बनायी गयी है। बाउंड्रीवाल न बनाये जाने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुँचा रहे हैं। 
छुट्टा पशुओं से परेशान उमरक्षा गांव के दर्जन भर किसानों ने दिया ज्ञापन | #NayaSaberaNetwork


आरोप लगाया कि रात्रि में गौशाला की देखरेख कर रहे लोग पशुओं को छोड़ देते है। जिससे पशु रात्रिभर में फसलों को चट कर जाते है। ग्रामीण संजय शुक्ल, आनन्द, सदानंद शुक्ल, विनय शुक्ल, ज्वाला प्रसाद, जयशंकर शुक्ल सहित तमाम लोग ब्लॉक पर पहुँच हंगामा करने लगें। ग्रामीण बीडीओ को न पाकर पंचायत सचिव विनोद कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की। सचिव ग्रामीणों के साथ गाँव के गौशाला पहुँच ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निराकरण का भरोसा दिलाया।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments