विभाग की छवि को बट्टा लगाने वाले दो सिपाही हुए निलंबित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। एसपी रामकरन नैय्यर ने रविवार को दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। दोनों थानागद्दी पुलिस चौकी पर तैनात थे। पीड़ित की पिटाई कर रहे चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल होने के बाद हुए जांच में एसपी ने यह कार्रवाई की है। पूर्व में ही चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया जा चुका है। अब ​सिपाहियों के निलंबन होने से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

विभाग की छवि को बट्टा लगाने वाले दो सिपाही हुए निलंबित | #NayaSaberaNetwork

गौरतलब हो कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी इंचार्ज त्रिवेणी सिंह का वीडियो एक पखवारे पूर्व वायरल हुआ था जिसमें वह एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दिये थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही इसकी जांच केराकत सीओ सुशील कुमार सिंह को दी गयी थी। जांच में यह पाया गया कि चौकी के ही दो सिपाही पवन सिंह व बृजेश सिंह ने वीडियो बनाया और वायरल किया जिससे महकमे की छवि को भी धूमिल किया गया। जांच में दोषी पाये जाने पर दोनों सिपाहियों को एसपी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*एमएलसी प्रत्याशी रमेश सिंह का भव्य नामांकन 11 नवम्बर को होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथियों से कटिंग (छोटी) मेमोरियल इण्टर कालेज वाराणसी में उपस्थित होने की अपील की है।*
Ad


*Ad - Happy Dussehra : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!