सोशल मीडिया पर फेक न्यूज बना रहा चर्चा का विषय, प्रशासन ने की कार्रवाई | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सोशल मीडिया पर अब साइबर सेल की पैनी नजर हैं जरा सी गलती आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। ताजा मामला डीएम जौनपुर के हवाले से फेक न्यूज फैलाने का है। इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया और एक युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।


गौरतलब हो कि सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप पर डीएम जौनपुर के हवाले से एक खबर वायरल की जा रही थी कि डीएम जौनपुर ने जौनपुर की दुकानों के लिए नया टाइमलाइन जारी किया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। इस संबंध में डीएम जौनपुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फेक न्यूज है, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिये गये है। इस मामले में जौनपुर साइबर सेल की टीम ने जबर्दस्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को मड़ियाहूं से गिरफ्तार कर लिया और उसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएम जौनपुर ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जौनपुर के दुकानदार भी डीएम जौनपुर के फेक न्यूज से परेशान थे। वहीं प्रतिष्ठित अखबारों/न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों से जानकारी ले रहे थे कि क्या यह खबर सही है तो उन्हें बताया गया नहीं ऐसा कोई आदेश नहीं है। वहीं इस अफवाह को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!