नया सवेरा नेटवर्क
नासिक के भगूर स्थित स्वातंत्र्यवीर राष्ट्रपुरुष सावरकर जी की जन्मस्थली पर जाकर उनकी मूर्ति को पुष्पहार से विभूषित कर वहां की मिट्टी को माथे से लगाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के निवर्तमान कार्याध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे ने भगूर स्थित स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की जन्मस्थली पर जाकर उपरोक्त उद्गार व्यक्त किया। सावरकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि भगूर की यह भूमि उनके जन्म से पवित्र है गयी है। भारतीयों के लिए यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं है। भगूर की नगराध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा बनकवडे ने शाॅल और पुष्पहार देकर डॉ दुबे का अभिनन्दन किया।इस अवसर पर सावरकर जयंती उत्सव समिति के संस्थापक रमेश पवार, अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोंकण प्रांत के प्रभारी संजय द्विवेदी,एड. चंद्रिका प्रसाद मिश्र,प्रशांत कापसे, स्वप्निल आदि सम्मानित लोग उपस्थित थे।स्थल व्यवस्थापक राजेन्द्र कापसे ने जन्मस्थली का विधिवत परिचय कराकर लोगों को भावविभोर कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डेंगू के डंक से कराह रहा जफराबाद कस्बा, घर-घर बिछीं चारपाइयां
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)