Jaunpur News : किशोरी लापता, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Sabera Network
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। तहरीर के मुताबिक, छह सितंबर को युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!