Trending

Jaunpur News: किसान श्री अन्न के पैदावार को दे बढ़ावा: रमेशचंद्र मिश्र

Naya Savera Network

बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि किसान श्री अन्न के पैदावार को बढ़ावा दे। ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, मक्का की खेती बिना रासायनिक खाद के जैविक खेती से तैयार हो जाता है।विधायक रमेशचंद्र ने कहा कि आज हमें अपने खानपान को दुरुस्त करते हुए श्री अन्न का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जो भोजन एक समय में गरीबों का भोजन कहा जाता था आज वही अमीर खा रहे है। उन्होंने कहा कि खानपान गड़बड़ होने से सबसे ज्यादा मरीज कैंशर, किडनी, लिवर के हो रहें है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों की उपज व बेहतरी के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है।किसान जैविक खेती कर उपज को पैदा कर मिशाल पेश कर रहें है।विधायक ने कहा कि हम सभी किसान के बेटे है परन्तु आज हम खेती से विमुख हो रहें है। विधायक ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करतें हुए महोत्सव मेले में लगाये गए स्टालो का अवलोकन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने स्वामीनाथन का जिक्र करतें हुए कहा कि 60 के ही दशक में उन्होंने रासायनिक खादों से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकतें है। सबसे पहले उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट करतें हुए मिलेट्स की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता  पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने किया। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया। मंचासीन प्रमुख लोगों में जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, अनुराग सिंह, अंजनी उपाध्याय, डॉ. अशोक सिंह, वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, अरुण उपाध्याय, कपिलमुनि मिश्र, महिला किसान संध्या सिंह, दुर्गा मौर्या सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें। दीपक पाठक देव द्वारा किसानों से जुड़े संगीत प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुंगरा बादशाहपुर में प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!