Trending

Jaunpur News : हर बूथ अध्यक्ष के घर लगेगा पार्टी का झंडा व नेम प्लेट, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल (एस)

Naya Savera Network
मड़ियाहूँ, जौनपुर। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई कार्यालय, मड़ियाहूँ में शुक्रवार को मड़ियाहूँ विधानसभा के सभी 68 प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर जाकर बूथ कमेटी को पूर्ण कराएं। साथ ही प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर पर अपना दल (एस) का झंडा एवं नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का विस्तार करें।

बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललाई सरोज, जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल, विशाल गुप्ता, सुनील यादव, डॉ. मनीष यादव, सोनू पाल, सरोज पटेल, दया पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव, राम मिलन सिंह, जय सिंह, शिवम सिंह, अशोक पटेल, कन्हैया पटेल, रविशंकर गुप्ता, सभाजीत पटेल, बचाऊ पटेल, तूफानी पटेल, सुरेश पटेल, रवि पटेल, राहुल पटेल, राजबहादुर पटेल सहित मड़ियाहूँ विधानसभा के सभी 68 प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर वर्ष 2027 में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्रीति मिश्रा गट प्रमुख - शिवसेना बदलापुर महिला मंडल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!