शिवपूजन पांडे
मुंबई । जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश की शान गीतकार रविन्द्र शर्मा दीप को मराठी प्रेस क्लब मुंबई में साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।रविंद्र शर्मा दीप द्वारा लिखित अनेकों गीत स्वरबद्ध होकर आडियो, व्हिडिओ दोनों के माध्यम से यूट्यूब और दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित होती रहती हैं।अवध की मिट्टी से ताल्लुक रखने वाले अवधि बोली में सुमधुर गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने का खूबसूरत अंदाज दीप के पास है।रविंद्र स्वदेशी अपनाओ अभियान की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आरसीएम बिजनेस से रुबरु कराने मुंबई दौरे पर हैं। नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी को ज्ञात हुआ कि रविन्द्र मुंबई में हैं तो उन्हें आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में रविन्द्र ने अपनी सुमधुर स्वर से मां सरस्वती की वंदना अवधि में किया जहां श्रोताओं ने खूब सराहा।


