Trending

Jaunpur News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान की डीएम ने की समीक्षा

Team NSN
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को सभी ग्राम पंचायतों में झाड़ियों की कटाई, जल निकासी और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्कूलों और महाविद्यालयों में नियमित रूप से फॉगिंग तथा एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराने को भी कहा गया।

सभी अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों के वार्डों, मोहल्लों और विद्यालयों में व्यापक साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा रसायन के छिड़काव के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग को सभी सूकर पालकों को साफ-सफाई, कीटनाशी रसायन के छिड़काव और सूकरों को खुले में न छोड़ने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत भ्रमण सुनिश्चित कराने, लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान करने और संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक दवाओं, जांच किट और प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने डेंगू और अन्य मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। स्कूलों और महाविद्यालयों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और विद्यार्थियों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। विद्यार्थियों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!