जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित लोहिया पार्क में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे शिक्षक नेता धर्मेंद्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य योग प्रशिक्षक अरविंद यादव ने लोहिया पार्क में मौजूद एएनएम, जीएनएम को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। श्री यादव ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित लगभग 45 मिनट का मानक योग सत्र है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में कराया जाता है। इसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक समान और सुरक्षित योग अभ्यास उपलब्ध कराना है। प्रोटोकॉल में प्रारंभिक प्रार्थना और संकल्प, शरीर को तैयार करने के लिए सूक्ष्म व्यायाम और गर्दन, कंधे, कमर आदि की हल्की गतिविधियां, खड़े होकर किए जाने वाले आसन, जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाले आसन, जैसे भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांकासन और उत्तान मंडूकासन शामिल है
श्री यादव ने बताया कि पेट के बल किए जाने वाले आसन, जैसे भुजंगासन और शलभासन, पीठ के बल किए जाने वाले आसन, जैसे सेतुबंधासन और पवनमुक्तासन, प्राणायाम, जिनमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी शामिल हैं। प्रोटोकॉल के तहत होने वाले सभी आसनों और प्राणायमों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक इंद्रभान मौर्य, कविता सिंह, अंजना सिंह, गरिमा सिंह, सत्येंद्र अग्रहरि, सुजीत यादव, दीपक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
| Advt |



%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)