अश्वनी तिवारी
लखनऊ। केन्द्रीय भवन, सेक्टर-एच, अलीगंज स्थित कार्यालय में वर्ष 2012 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) अधिकारी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो,उ.प्र. के निदेशक तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रभारी निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल से शोधार्थी अश्वनी तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गुजरात विश्वविद्यालय,अहमदाबाद के हिन्दी विभाग में कार्यरत डाॅ. वंदना कृति ग़ज़ल संग्रह ‘मशाल होने तक’ पुस्तक सप्रेम भेंट किया।
भेंट के दौरान साहित्य, पत्रकारिता, इतिहास एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। इस अवसर पर दिलीप कुमार शुक्ल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं ताराचंद हास्टल से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से हिन्दी, राजनीति विज्ञान एवं प्राचीन इतिहास विषयों में स्नातक तथा प्राचीन इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)
