
विवेक गुप्ता @ नया सवेरा
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सूरीस गांव में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां के निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। आपको बता दें कि शैलेंद्र कुमार का पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर एक निमंत्रण में गया हुआ था। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर के नजारे देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए थे और अंदर रखा बक्सा भी टूटा हुआ मिला।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरों ने अलमारी और बक्से में रखे करीब 4 से 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के बाहर बने छज्जे के सहारे अंदर दाखिल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 Comments