नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार सकुशल सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा प्रमुख मार्गो पर भ्रमणशील रहते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारीगण ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद किया तथा उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी।
पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 07 सुपर जोन, 28 जोन व 156 सेक्टरो में विभाजित किया गया था। जिसके लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट तथा जोनल पुलिस अधिकारी नामित किए गए थे जिन्होंने भ्रमणशील रहते हुए पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईद उल अजहा पर्व पर कुर्बानी के पश्चात अवशेषों का निस्तारण समुचित ढंग से कराना सुनिश्चित करें, साथ ही उन्होंने साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
| Advt |




0 टिप्पणियाँ