Trending

Jaunpur : ​डीएम ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

Team NSN

मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम पूरे लाल में बसुही नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के पश्चात गोपालापुर मार्ग पर जाते समय यह प्रकरण संज्ञान में आया कि आंधी के कारण एक वृक्ष बीच मार्ग में गिर गया है जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है। उक्त का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपने साथ उपस्थित सुरक्षाकर्मियों, कार्मिकों सहित आम जनमानस के सहयोग से मार्ग पर गिरे हुए वृक्ष को हटवाया जिससे मार्ग पुनः निर्बाधित किया गया तथा आवागमन सुगम हो सका। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्होंने एक स्थानीय श्रमिक को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहित करते हुये कहा कि कोई भी कार्य चाहे कितना भी कठिन हो, जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से उसे सरलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील किया कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की भावना से कार्य करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!