जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। अब तक 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के कुल 76,417 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जिससे जनपद को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में कुल मिलाकर अब तक 13,68,270 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। विशेष ड्राइव में कुल 91,954 आयुष्मान कार्ड बनाकर जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान की दैनिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जा रही है जिससे कार्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो रहा है। ब्लॉक स्तर पर धर्मापुर, जलालपुर एवं मुफ्तीगंज में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।जनपद में अब तक 1,45,899 लाभार्थियों का उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जा चुका है जिस पर कुल 260.48 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा आमजन से अपील की गई कि पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
0 Comments