जौनपुर। अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर यूपीएमएसआरए जौनपुर इकाई के सदस्य सहित पूरे भारत वर्ष के दवा प्रतिनिधियों ने 4 श्रम संहिता के विरोध में काला दिवस मनाया। सदस्यों ने प्रधानमंत्री को अपना ध्यान आकर्षित करते हुए एक मांग पत्र द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
पत्रक के माध्यम से कहा गया कि 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखें। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न दें। सुनिश्चित करें कि नियोक्ताओं द्वारा सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की कोई छटनी, स्थानांतरण आदि न किया जाय। आवश्यक कदम उठाये, ताकि नियोक्ता सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को नौकरी से ना निकले। सभी सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित करें।बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976 तथा बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) नियम 1976 का पालन सुनिश्चित किया जाय। एफएमआरएआई के साथ चर्चा के बाद बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976 के प्रावधानों के तहत बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिये वैधानिक कार्य नियम बनाये। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोकें। ईंधन सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के दैनिक भत्ता/यात्रा भत्ते में वृद्धि करने के लिए नियोक्ताओं को आदेश दें। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें उचित सजा दी जाय। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन प्रति माह रुपए 26910 की घोषणा करें। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए 8 घंटे कार्य दिवस की अनुसूची घोषित करें तथा कार्य के घंटे निश्चित करें, कार्य के घंटे बढ़ाने के लिए किए गए वैधानिक संशोधनों को निरस्त करे। अस्पतालों और संस्थानों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों) के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस ले। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम को आपराधिक कृत्य ना माना जाय। अपना काम करने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को मुकदमों में फंसाकर जेल में ना भेजा जाय। ट्रेड यूनियनों और श्रमिकों के कानूनी और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बंद करें। उक्त अवसर पर अनिल मिश्रा, अजय चौरसिया, राजेश रावत, अच्युत दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र मौर्य, राघवेंद्र सोलंकी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 Comments