जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर शाही किला गेट पर प्रातःकालीन जागरूकता गोष्ठी की गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित दंत जांच के महत्व को समझाना तथा स्वच्छता एवं सही खानपान की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रातः टहलने आए लोगों को दंत चिकित्सकों द्वारा सरल एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किये गये।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गणेश साहू, सचिव प्रेम कुमार संतोषी, कोषाध्यक्ष दिवाकर गुप्त, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त, दिलीप जायसवाल, सतेंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, डॉ. सौरभ रस्तोगी, डॉ. अतुल सिंह, आशुतोष पाठक, आशीष चौरसिया, अजय गुप्ता, अरविंद बैंकर, ऋषि साहू, मनोज चतुर्वेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य ने किया।
0 Comments