जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों की एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील, सुनवाई सहित अन्य बिंदुओं पर विधानसभावार समस्त ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान शत—प्रतिशत नोटिस तामील करने और साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एईआरओ को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया। साथ ही खराब प्रगति वाले एईआरओ को चेतावनी देते हुए अगले 1-2 दिन में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, समस्त ईआरओ एवं समस्त एईआरओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आदि उपस्थित रहे।
0 Comments