बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने से पहले ही टॉक्सिक ने खेल के सारे नियम पलट दिए हैं। फिल्म ने सबसे पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब यह आंध्र प्रदेश–तेलंगाना मार्केट में दिल राजू के दमदार बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ 120 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक डिस्ट्रीब्यूशन सौदा करने वाली पहली गैर-तेलुगु फिल्म बनी। इस कदम ने पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। और अब कहानी और भी बड़ी हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर टॉक्सिक को ओवरसीज़ के सबसे बड़े और ताकतवर डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक, फर्स फिल्म ने अपने हाथ में लिया है। यह फिल्म की रिलीज़ से पहले की जर्नी का एक और विशाल पड़ाव है। इस डील को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज़ डील्स में गिना जा रहा है, जिसमें 105 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर कमीशन बेसिस पर सुरक्षित किए गए हैं। यह ग्लोबल मार्केट का फिल्म और रॉकिंग स्टार यश पर जबरदस्त भरोसा दिखाता है। आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं कि बिना टीज़र के भी फिल्म को लेकर ज़मीनी स्तर पर गज़ब का बज़ बन चुका है।
खास बात यह है कि यह ऐतिहासिक सौदा सिर्फ टॉक्सिक के भारतीय भाषा संस्करणों कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम पर लागू है। अंग्रेज़ी संस्करण इस डील का हिस्सा नहीं है। यह अंतर साफ दिखाता है कि ओवरसीज़ में भी फिल्म की भारतीय भाषाओं की अपनी अलग और मजबूत ताकत है।
यह भरोसा यूं ही नहीं है। यश की पिछली फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में ऐतिहासिक कारोबार किया था और जीसीसी रीजन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। उसी गर्जना की गूंज अब टॉक्सिक के लिए और भी ऊंचे सपनों की नींव रख रही है।
यश स्टारर टॉक्सिक अब भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े इंटरनेशनल रोलआउट की तैयारी में है। नेपाल, जापान और चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में रिलीज़ की योजना बनाई जा रही है। यह साहसिक कदम टॉक्सिक को एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट के तौर पर मजबूती से स्थापित करता है।
फर्स फिल्म्स के सीईओ और फाउंडर अहमद गोलचिन कहते हैं,
"टॉक्सिक के साथ हमारा मकसद ऐसी कहानी कहना था जो सरहदों से आगे तक गूंजे। हमें गर्व है कि हम इस फिल्म को इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचा रहे हैं और देख रहे हैं कि इसके थीम्स अलग अलग संस्कृतियों से जुड़ रहे हैं। यह ओवरसीज़ रिलीज़ फर्स फिल्म के लिए भी एक अहम मील का पत्थर है और हम दुनिया भर के दर्शकों को टॉक्सिक की तीव्रता और भावनात्मक गहराई का अनुभव कराने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"
केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के नारायण जोड़ते हैं,
"टॉक्सिक को शुरू से ही एक ऐसी फिल्म के तौर पर सोचा गया है जो एक यूनिवर्सल सिनेमैटिक भाषा बोले। इतने बड़े विज़न के लिए हमें एक ऐसे पार्टनर की ज़रूरत थी जिसकी ग्लोबल ताकत और साख बेमिसाल हो। फर्स फिल्म्स ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भारतीय सिनेमा को दमदार तरीके से पेश करने की अपनी काबिलियत बार बार साबित की है। उनके साथ हाथ मिलाकर इस ऐतिहासिक ओवरसीज़ डील का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें पूरा भरोसा है कि टॉक्सिक दुनिया भर में उसी पैमाने, असर और रफ्तार के साथ रिलीज़ होगी जिसकी यह हकदार है और भारतीय सिनेमा के ग्लोबल बेंचमार्क्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"
तेलुगु में रिकॉर्ड तोड़ घरेलू सौदे, फर्स फिल्म की 105 करोड़ की ओवरसीज़ डील और केजीएफ 2 की विशाल ग्लोबल विरासत के साथ टॉक्सिक रिलीज़ से पहले ही खुद को एक वर्ल्डवाइड फिनॉमिना के तौर पर स्थापित कर रही है। भव्य अंतरराष्ट्रीय कैनवास पर सजी यह फिल्म वर्ल्ड क्लास टेक्नीशियंस, अत्याधुनिक वीएफएक्स, दमदार कहानी और शानदार कलाकारों की टोली के साथ एक ज़बरदस्त सिनेमैटिक यूनिवर्स का वादा करती है, जो इसे भविष्य का हजार करोड़ का मेगा ब्लॉकबस्टर बनने की ओर इशारा करता है।
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स को कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट किया गया है। इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्ज़न की योजना है, जो फिल्म की ग्लोबल महत्वाकांक्षा को और मज़बूत करती है।
फिल्म की टेक्निकल टीम भी उतनी ही दमदार है। नेशनल अवॉर्ड विनर सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत रवि बसरूर का है, एडिटिंग उज्ज्वल कुलकर्णी ने की है और प्रोडक्शन डिज़ाइन टीपी आबिद ने संभाला है। एक्शन सीक्वेंसेज़ को हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, नेशनल अवॉर्ड विनर अनबरिव और केचा खामफाकडी ने भव्य स्तर पर कोरियोग्राफ किया है।
वेंकट के नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर आ रही यह फिल्म खुद को एक हाई स्टेक्स, क्रॉस कल्चरल सिनेमैटिक इवेंट के रूप में पुख्ता तौर पर दर्ज कराने जा रही है।
0 Comments