कविता राजपूत को भारत- श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान

 नया सवेरा नेटवर्क

कोलंबो। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित भारत श्रीलंका हिन्दी सम्मेलन में वरिष्ठ कवियत्री कविता राजपूत को हिन्दी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।भारतीय उच्चायोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, श्रीलंका फाउंडेशन के द्वारा कोलंबो में आयोजित द्वितीय सम्मेलन में महामहिम उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि हिन्दी आज वैश्विक संचार की भाषा बन रही है जो संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य कर रही है।उन्होने विश्व भर में हिन्दी का प्रचार कर रही पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी के प्रयासों की सराहना की तथा समारोह में श्रीलंका के शिक्षा मंत्री मधुर सिंहरत्न ने भारत श्रीलंका के राजनयिक 75 वर्षों के सम्बन्धों के दौर को ऐतिहासिक बताया। कविता राजपूत ने अपने भाव व अभिव्यक्ति को सभी के समक्ष रखा जहां वे सराही गई। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के व्हिडिओ को सुनाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि जहां- जहां भारत वंशी हैं वहां हिंदी फैलनी चाहिए।स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर अंकुरण दत्ता ने कहा कि भारत के कोने कोने से आए साहित्यकार भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं।केलानिया विश्वविध्यालय की छात्राओं ने सिंघली एवं हिन्दी भाषा में ‘चौधवी का चाँद’ गीत सुनाकर भाषा प्रेमियों को एक सूत्र में बांध दिया।समारोह के सह आयोजक डॉ अकेला ने आभार व्यक्त किया। कविता राजपूत को उक्त सम्मान मिलने पर मुंबई, ठाणे,नवी मुंबई की साहित्यिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।



Post a Comment

0 Comments