Jaunpur : 2027 में अपना मुख्यमंत्री बनायेगा भागीदारी न्याय मोर्चा: केवट रामधनी

कहा- भाजपा सरकार में जनता का सिर्फ शोषण हो रहा
जौनपुर।
भारतीय मानव समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पार्टी ओइना में कोर कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द नेकिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए भारतीय मानव समाज पार्टी निरंतर जन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से पूर्वांचल के हर गांव में जाकर पार्टी की नीतियों बता रही है। भाजपा सरकार में गरीब, शोषित, वंचित जनता परेशान है। हत्या, बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं आये दिन हो रही हैं। उधर समाजवादी पार्टी भी पीडीए का फर्जी नारा देकर जनता का गुमराह कर रही है। भारतीय मानव समाज पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रही है। लोगों को जागृत कर रही है। उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ा, शोषित, वंचित, गरीब का बेटा मुख्यमंत्री जब तक नहीं बनेगा तब तक गरीब का विकास नहीं हो सकता।
श्री बिन्द ने कहा कि भारतीय मानव समाज पार्टी निरंतर अपने कारवां को आगे बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर पार्टी को आगे बढ़ायें और जनता को बतायें कि किस तरह सपा और भाजपा सरकार में गरीब जनता का शोषण होता रहा है। भारतीय मानव समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भागीदारी न्याय मोर्चा का गठन किया है। इस मोर्चे में राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल एवं वीर फूलन देवी जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद के अलावा वीर एकलव्य सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कश्यप शामिल हैं। अभी कुछ अन्य दलों से भी वार्ता चल रही है। जल्द ही उन दलों की घोषणा की जायेगी। उत्तर प्रदेश में भागीदारी न्याय मोर्चा 2027 में एक नया इतिहास लिखेगा। भागीदारी न्याय मोर्चा से ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। साथ में 3 उप मुख्यमंत्री की भी घोषण भागीदारी न्याय मोर्चा 2027 में करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भागीदारी न्याय मोर्चा भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में अन्य घटक दलों के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में जनसभा का आयोजन की तैयारी चल रही है। बैठक में अच्छे लाल बिन्द प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, रमेश बिन्द राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, विजय बहादुर निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जितेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, बिन्द्रा जी प्रदेश सचिव, गणेश पाल गणेश बिन्द, उमेश बिन्द, राम सिंगार बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments