Trending

Jaunpur : जानिए जौनपुर के नए एसपी डॉ. कौस्तुभ के बारे में सबकुछ 

Team NSN


अंकित जायसवाल
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा का तबादला हो गया है। उन्हें अब प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। उनकी जगह अंबेडकर नगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी बनाया गया है।
बता दें कि डॉ. कौस्तुभ बिहार के रहने वाले हैं। सन 2015 में पुलिस सेवा में भर्ती हुये डॉ. कौस्तुभ 2015 बैच के आईपीएस है और यूपी के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जौनपुर के इन एसपी महराजगंज में भी एसपी रह चुके हैं।
बिहार के रहने वाले 2015 बैच के आईपीएस डॉ. कौस्तुभ की पहली तैनाती वाराणसी में हुई और वहां उन्होंने अंडर ट्रेनी कार्य किया। उसके बाद उन्होंने नोएडा में एएसपी के पद पर कार्य किया। 
जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी पद पर उनकी तैनाती रही। उनका कार्यकाल गोरखपुर में करीब डेढ़ वर्ष का रहा। फिर शासन ने उनकी तैनाती एसपी के पद पर संतकबीरनगर में किया था। महराजगंज जिले में बतौर एसपी उनकी पहली तैनाती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!