हवन पूजन के पश्चात शारदीय नवरात्र का समापन | #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि महोत्सव के नवें दिन कलश स्थापना कर नव दिन का व्रत पूजन करने वाले महिलाएं पुरुष समेत हजारों भक्तों ने मां शीतला चौकियां के चरणों में मत्था टेकने के बाद हवन पूजन किया। मंगलवार की भोर में 4 बजे मां शीतला चौकियां मंदिर परिसर का कपाट खुलने जिसके बाद आरती, हवन, पूजन के पश्चात मां शीतला चौकियां के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां शीतला चौकियां के दर्शन हवन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार भोर से लगी हुई थी। दर्शनार्थी लाइन में खड़े होकर मां शीतला चौकियां के दरबार में दर्शन-पूजन करते हुए नजर आये।

हवन पूजन के पश्चात शारदीय नवरात्र का समापन | #NayaSaveraNetwork

सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे जवान

मां शीतला चौकियां धाम मंदिर परिसर को आकर्षण रूप से झालर लाइट से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी लाइन बाजार,  मां शीतला चौकियां चौकी प्रभारी चंदन राय व लाइन बाजार थाना प्रभारी इंचार्ज सुधीर कुमार आर्य अपने हमराही समेत, पीएससी जवान समेत कई थानों फोर्स मेला सुरक्षा व्यस्था में मौजूद रही।

हवन पूजन के पश्चात शारदीय नवरात्र का समापन | #NayaSaveraNetwork

समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!