लोगों के सपनों को उड़ान दे रहे डोम्बिवली के विनोद - Naya Savera Network

Naya Savera Network

 



  • रियल एस्टेट से जुड़कर न जाने कितनों के सपने किए पूरे

    मुंबई। सपनों की नगरी मुंबई में लोगों के सपने इतनी आसानी से नहीं पूरे होते। घर बनाने के लिए लोग यहां पर अपने घर को छोड़कर चले आते हैं। चप्पले घिसते हैं, कितनों की एड़ियां फट जाती है और न जाने क्या-क्या दुख सहन करना पड़ता है बावजूद इसके वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते तो वहीं कुछ लोग मां मुंबा देवी के आशीर्वाद से खुद के सपने तो पूरे करते ही हैं साथ ही दूसरे के सपनों में भी उड़ान मां के आशीर्वाद से भर देते हैं। किसी शायर ने बिल्कुल सही कहा है कि 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है....' यह पंक्तियां डोम्बिवली के विनोद गिरि पर बिल्कुल सटीक बैठती है। मां मुंबा देवी के आशीर्वाद से वह रियल एस्टेट से जुड़कर न जाने कितने लोगों के सपने पूरे कर चुके हैं। विनोद बताते हैं कि यह उनकी मां का आशीर्वाद है कि आज वह मुंबई में इस लायक हुए हैं।

    लोगों के सपनों को उड़ान दे रहे डोम्बिवली के विनोद | #NayaSaberaNetwork



    मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे में भी है विनोद की पहचान
    उन्होंने अपने डोम्बिवली, ठाकुर्ली और आस-पास के इलाकों में अच्छी पैठ बना ली है। इतना ही नहीं मुंबई उपनगर, नवी मुंबई, ठाणे और मुम्बई में उनकी अच्छी खासी पहचान है। उन्होंने नया सबेरा डॉट कॉम से विशेष बातचीत में बताया कि हम तो लोगों का सपना पूरा करना चाहते हैं। हमसे मिलने वाले लोगों को खुद ही इतना विश्वास हो जाता है कि हम उनके सपने को जरूर पूरा करेंगे वरना इस मायानगरी में तरह-तरह का मायाजाल फैलाकर लोगों को ठगने वाले बहुत मिल जाते हैं। माता रानी के आशीर्वाद से अब तक जितने प्रोजेक्ट हाथ में लिए वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा के साथ पूरे किए। आगे भी हमारा यही क्रम जारी रहेगा।


    रेलवे स्टेशनों के कुछ मिनटों की दूरी पर कई प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
    विनोद बताते हैं कि इन दिनों वह डोम्बिवली, ठाकुर्ली, कल्याण, विट्ठलवाणी सहित आस-पास के इलाकों में रेलवे स्टेशनों के कुछ मिनटों की दूरी पर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मुंबई की अपेक्षा यहां पर बजट में और शानदार 'सपनों का घर' मिल जाएगा जिसकी लोगों की तलाश है। लोगों को बिना देरी किए अपने 'सपनों का घर' का देखकर उसे फौरन बुक कर देना चाहिए। एक बार हमें अवसर देने वाले लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ हर तरह का सहयोग किया जाएगा।




    Vinod Giri | Mo.  9967739191

    #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

    Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
    Ok, Go it!