एमएससी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगाः डा योगेन्द्र यादव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
किसान महापंचायत में नेताओं ने भरी हूंकार
 सिद्दीकपुर, जौनपुर। जय किसान आंदोलन के संरक्षक डा योगेंद्र यादव ने सिंधु बार्डर पर महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण लाइव प्रसारण के जरिए किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि एमएससी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। किसान देश की नींव है। उन्होंने कहा कि किसानों को पहली बार लिखित जवाब सरकार ने दिया है। संयुक्त  किसान मोर्चा उस पर चर्चा कर रहा है। किसान आंदोलन सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। किसान जब तक एकजुट रहेंगे। सरकारों को उनके सामने झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों का उत्पीड़न बढा है। एक वर्ष बाद सरकार ने किसानों को समझा और  तीनों किसी कानून वापस लिया लेकिन उनके खून पसीने की कमाई पर कीमत देने को से कतरा रही है। सरकार वार्ता करें और किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को उचित मुआवजा दें। किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक शाहा ने कहा कि कानून वापसी के बाद अब हमें सजग रहना होगा। सरकार चुनाव के जैसे मौके पर फिर से कानून वापस लिया है तो वह वोट की राजनीति करना चाहती है जबकि किसान मेहनत की कमाई  मांग कर रहा है। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांगें नहीं पूरी की जाएंगी तो संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर दीपक लांबा, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजू यादव, अर्चना श्रीवास्तव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहे तो बातचीत से सभी हल निकाले जा सकते हैं लेकिन सरकार किसानों की हित नहीं चाह रही है। सरकार को चाहिए किसानों के साथ अन्याय न करें। जिलाध्यक्ष अश्वनी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक साहा को हल भेंट करते हुये सम्मानित किया। साथ ही कहा कि किसानों के खून पसीने की कमाई अदा करें। इस अवसर पर लालचन्द्र यादव लाले, रामजनम, संजय कुमार, नीरज कुमार, साहब लाल, रितेश, संजय कुमार, समर बहादुर, घनश्याम सिंह, राजकुमार यादव, सभाजीत बिल्ला आदि मौजूद रहे।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3Exi3Wd


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!