बरात में आये युवक की ट्रक से दबकर मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बरइछ (मोढ़ेला) गांव में बुधवार रात आई बरात में सारी खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक ट्रक ने द्वारचार के लिए कन्यापक्ष के दरवाजे पर जा रहे बरातियों में से रिश्ते में दूल्हे के बहनोई के भाई को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रक का चालक फरार हो गया। रात में ही आनन फानन में विवाह संपन्न कराकर बरात बिदा कर दी गई। मडि़याहूं क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी लालमन सोनकर के पुत्र पिंटू की शादी बरइछ गांव निवासी राजाराम सोनकर की पुत्री रिंकी के साथ तय हुर्इं थीं जिसके लिए बरात बुधवार शाम आयीं थीं। द्वारचार के लिए कन्यापक्ष के दरवाजे पर गाजे बाजे के साथ दूल्हा संग बराती जा रहे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक ने रिश्ते में बहनोई के भाई आशीष कुमार सोनकर(28) पुत्र दशरथ निवासी बेहड़ा थाना केराकत  को रौंदते हुर्इं निकल गर्इं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ogTLtZ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!