बेखौफ उचक्के दुकान के सामने से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों व उचक्कों के हौंसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। इसका ताजा उदाहरण रविवार को दिन में उस समय देखने को मिला जब क्षेत्र के गौरेयाडीह निवासी ओम प्रकाश तिवारी की बाइक उचक्कों ने रविवार को दिन में 2 बजे प्रतापगढ़ रोड स्थित सटवा स्कूल के निकट स्थित एक दुकान के सामने से लेकर फरार हो गये। श्री तिवारी ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से सुवन्सा गए थे जहां से वापस लौटते समय प्रतापगढ़ रोड पर स्थित सटवा स्कूल के निकट स्थित एक दुकान पर बाइक खड़ी करके चाय पी रहे थे। इतने में आंख ओझल हुई और उचक्के बाइक लेकर फरार हो गये। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सदानन्द राय ने पूछने पर बताया कि भुक्तभोगी द्वारा थाने में बाइक चोरी होने की तहरीर आयी है। मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह बहुत ही सक्रिय हैं जिस पर स्थानीय थानाध्यक्ष अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रहे हैं।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3HTiDzM


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!