बदमाशों ने सगे भाइयों को पीटकर लूटे रूपये | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
कोतवाल ने किया घटना से इंकार, जांच जारी
शाहगंज,जौनपुर। दिल्ली से कमाकर शाहगंज लौटे युवक को भाई के साथ घर जाते समय तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाशों ने असलहा के बल पर आतंकित करते हुए 15 हजार रूपए लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश दोनों भाईयों की पिटाई कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी अनते·ार उर्फ  मनीष पुत्र बाबू कामले गुरु वार की सुबह दिल्ली से कमाकर शाहगंज पहुंचा था। जहां खरीदारी आदि करने के बाद अपने भाई अमित के साथ बाइक से घर के लिए निकला था। निजामपुर चौराहे के समीप पहुंचा जहां तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर भाईयों को रोकते हुए असलहे से आतंकित करते हुए पैंट की जेब में रखे रूपए निकालने लगे। विरोध करने पर अमित कुमार को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। जिसमें उसका बायां हाथ टूट गया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद  खेतासराय की ओर भाग निकले। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरु ष अस्पताल पहुंचाया। पीडि़त द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने घटना से अनिभज्ञता जताते हुए कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। घटना का पता कराया जाएगा।

*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ELh1G4


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!