बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। सब्जी मंडी में आए युवक की बाइक चोर ने पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने बाइक समेत चोर को तहसील के पास से हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर निवासी फिरोज अहमद पुत्र अमीरु ल्लाह बुधवार दोपहर बाइक लेकर खरीदारी करने शाहगंज आया था। जो सब्जी मंडी में कोतवाली के पास बाइक खड़ी करके खरीदारी करने चला गया। कुछ देर के बाद लौटा तो बाइक नदारत मिली। पीडि़त ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने कस्बा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों व उप निरीक्षकों को निर्देश देकर चोर की तलाश में जुट गए। तहसील परिसर के पास युवक बाइक लेकर मिला। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना नाम रूपेश गिरी पुत्र चंद्रभान निवासी निजामपुर थाना शाहगंज बताया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से अन्य चोरी हुई बाइकों के बाबत पूछताछ की जा रही है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3cKq6TG


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!