प्रो.वंदना राय को मिशन शक्ति ने किया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति की ओर से सोमवार को प्रो.वंदना राय को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि पीयू के तीन शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन वैज्ञानिकों की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर बी वी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिको की सूची में इन शिक्षकों को स्थान मिला है। मिशन शक्ति की संयोजक डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। जिसके प्रमाण के रूप में प्रो. वंदना राय हैं। इस अवसर पर डॉ नुपुर गोयल, डॉ.वनिता सिंह, डॉ.पूजा सक्सेना, डॉ.रेखा पाल, डॉ सोनम झा, डॉ.जया शुक्ला, डॉ. अन्नु त्यागी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. प्रियंका आदि शामिल थीं।

नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

शाहगंज,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के समीप रविवार की देर रात नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सरपतहां थाना क्षेत्र के (दडवा) गैरवाह गांव निवासी संजीव कुमार (24) पुत्र राम सबद यादव रविवार की देर रात करीब एक बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था कि गांव की ही सीमा पर नील गाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरु ष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

ऑटो रिक्शा पलटने से तीन घायल

चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में स्कार्पियों के धक्के से ऑटो रिक्शा पलट गया। जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां चालक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीरीबारी बाजार में हॉस्पिटल के सामने सड़क पर ऑटो रिक्शा सवारी के इंतजार में खड़ा था। दो सवारी के साथ चालक और सवारी का इंतजार कर रहा था इसी बीच पीछे से आ रही स्कार्पियों ने धक्का मार दिया जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया।चालक मनीष सोनकर निवासी पतरही ,शाम नरायन निवासी सिजवल नेवादा, खानपुर गाजीपुर व छात्रा सपना घायल हो गए।तीनों को सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख चालक को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक सहित स्कार्पियों को थाने ले गई।

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3oNcaOh


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!