ठेकेदार अखिलेश हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
दस दिन पूर्व सुबह बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या
बख्शा,जौनपुर। पुलिस ने ठेकेदार अखिलेश यादव हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये बदमाशो के पास हत्या में प्रयोग किया गया एक पिस्टल, एक तमंचा तथा चार कारतूस बरामद हुआ है। यह हत्या जमीन के विवाद में हुई थी। मालूम हो कि बीते 15 अक्टूबर की सुबह बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में मार्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार अखिलेश यादव की अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया था। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने सोमवार को पत्रकारो को बताया कि इस हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी,सर्विलांस टीम और थाना बक्शा की टीमें गठित किया था। जिसके संयुक्त प्रयास से घटना में शामिल देवेन्द्र कुमार यादव उर्फ  बन्दूके पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा  ,लालता यादव पुत्र स्व. दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा,मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से एक तमन्चा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर, घटना में प्रयुक्त पिस्टल 7.65 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है । अभियुक्तों ने हत्याकांड के पीछे ज़मीन का विवाद बताया था।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BeIfCP


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!