कार-बाइक की टक्कर से महिला की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। पिलकिछे तिराहे के पास सोमवार को सामने से आ रही कार से टकरा कर बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गया। बाइक पर बैठी महिला के सिर में गंभीर चोटे आने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे उसके भाई को भी चोटे आयीं। चालक ने कार को खुटहन की तरफ कुछ दूर ले जाने के बाद लाक  कर फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस शव को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गाँव निवासी बीनू देवी हाल ही में अपने मायके पिलकिछा गाँव आयी थी। सोमवार को उसने अपने पिता मुनक्का गौतम से आधारकार्ड बनवाने की बात कहकर छोटे भाई शनी गौतम के साथ बाइक से रामनगर बाजार जा रही थी। पिलकिछा तिराहे के पास बदलापुर की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गये। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहाँ चिकित्सक ने बीनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतका के मायका और ससुराल पक्ष के लोग सीएचसी पहुंच रोने पीटने लगे। 

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AQzMWX


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!