पत्रकार बनकर धौंस जमा रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पीटा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकलां, जौनपुर। क्षेत्र के पिपरौल (कोटिया) गांव में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में हो रहे विवाद में खुद को पत्रकार बताते हुए धौंस जमाना एक युवक को भारी पड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पीटकर बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बंधक बने तथाकथित पत्रकार व ट्रैक्टर चालक को छुड़ाया। 
गांव की दलित बस्ती में ट्रैक्टर से बिल्डिंग मैटेरियल आया हुआ था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक भैंस के बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक कर चालक को बंधक बना लिया। थोड़ी देर बाद मौके पर सुइथाकलां निवासी मनोज नामक युवक पहुँचा और खुद को पत्रकार बताते हुए ग्रामीणों को खरी-खोटी सुनाने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे ही पकड़कर पीटा और बंधक बना लिया। इधर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*
Ad

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3EH0Ji1


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!