फौजदार का आल्हा सुनकर रोमांचित हुये लोग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फौजदार का आल्हा सुनकर रोमांचित हुये लोग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव के राधाकृष्ण मंदिर पर मंगलवार को प्रख्यात आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह ने इंदल हरण व पलख बुखारा की लड़ाई का वर्णन किया तो श्रोताओं की भुजाएं फड़क उठी और काया में जोश संचारित हो उठा। आल्हा सुन रहे भारी संख्या में मौजूद लोगों ने आल्हा सम्राट व उनके सहयोगियों की गायन के साथ ही भाव भंगिमा का करतल ध्वनि से स्वागत किया।
उक्त मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के साथ ही आल्हा सम्मेलन का आयोजन हुआ। दिन में लगभग दो बजे मंच पर राजपूताना भेष धारण किये हाथ में तलवार लिए आल्हा सम्राट अपने ढंग से पहुंचे तो पंडाल में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। आयोजक दिनेश सिंह, प्रधानपति विनय सिंह, रिटायर फौजी मनोज सिंह व अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ अंगवस्त्रम भेंट किया। अपने चिर परिचित हाव-भाव से ख्याति प्राप्त कलाकार ने वीरता व राष्ट्र स्वाभिमान का भाव भरकर प्राचीन कला को जीवंत रखने का संदेश दिया। इंदल हरण व पलख बुखारा की लड़ाई बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुति किया जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आल्हा सम्राट की लहराती हुई तलवार उनके द्वारा वीर रस के बखान की पुष्टि कर रही। इस अवसर पर सुनील सिंह, राकेश सिंह, रतन सिंह, कृष्णा सिंह, लकी सिंह, संकेत सिंह, अशोक सिंह, लाल प्रताप सिंह, शोभनाथ सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शरद सिंह, राजाराम सिंह, अनन्त सिंह आदि प्रमुख रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob.: 9161994733, 9936613565*


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zxNPQC


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!