अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम लौटी बैरंग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बगेरवा गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार के नेतृत्व में गई राजस्व टीम व सर्किल के थानों की फोर्स दमकल कर्मियों संग अतिक्रमण हटाए बगैर बैरंग वापस लौट गई। राजस्व टीम व भारी पुलिस बल का वापस लौटना चर्चा का विषय बन गया। बगेरवा गांव निवासी प्रहलाद सिंह व सेना के अधिकारी रहे राम कृपाल सिंह के बीच जमीन संबंधित विवाद बहुत दिनों से चला आ रहा है। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा।हाई कोर्ट ने राम कृपाल सिंह के पक्ष में फैसला देते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।आदेश के अनुपालन में तहसीलदार राम भरोस राजस्व विभाग की टीम के अलावा केराकत,चंदवक, गौराबादशाहपुर  थाने की पुलिस बल व अग्निशमन दल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। थोड़ी देर रु कने के बाद मौके से अतिक्रमण हटाए बगैर बैरंग वापस लौट गए। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित पक्ष ने एक सितंबर तक यह कहकर मौका लिया कि जेसीबी से तोड़ने पर नुकसान होगा हम स्वयं कब्जा  हटा लेंगे।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad




*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ku6XbU


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!