कल्याण सिंह के निधन से मुंबई में शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork

कल्याण सिंह के निधन से मुंबई में शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन से मुंबई में शोक की लहर दौड़ गई। अनेकों स्थानों पर कल्याण सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाबरी विध्वंस के बाद एक प्रखर हिंदूवादी नेता के रूप में उभरे कल्याण सिंह ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते  वे नकल विहीन परीक्षा कराकर बीजेपी की गुड गवर्नेंस का पहला चेहरा बने थे। शिक्षा माफियाओं पर उन्होंने जिस तरह शिकंजा कसा था , वह आज भी याद किया जाता है। राजस्थान का राज्यपाल रहते उन्होंने महामहिम शब्द हटाकर उसकी जगह माननीय शब्द करवा दिया था। यही नहीं राज्यपाल को जयपुर से बाहर जाने पर दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ऑनर भी उन्होंने बंद करवा दिया था। सादगी की प्रतिमूर्ति रहे कल्याण सिंह अपना भोजन खुद बनाते थे। कल्याण सिंह के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रभारी उदय प्रताप सिंह ,महामंत्री राम यादव, महामंत्री बलवंत वर्मा, भायंदर के नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ,ठाकुर उग्रसेन सिंह, एडवोकेट लाल बहादुर यादव आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WjF51Y


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments