#JaunpurLive : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में की नारेबाजी

Team NSN



जौनपुर । डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ़ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त आंदोलन किया। शहर में जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की इस दौरान काँग्रेसियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सदभावना पुल पर ही धरना दे दिया और सड़क जाम कर दी।सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और धरना समाप्त करवाया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डीज़ल पैट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कार्यकर्ताओं से आंदोलन छेड़ने का आह्वाहन किया था।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ता सब्ज़ी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर जुटे।ज़िला कांग्रेस , शहर कांग्रेस और सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भारी संख्या में पहुंचे।दोपहर में ज़िलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उतरा।
कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सब्जी मंडी कोतवाली होते हुए कलेक्ट्रेट जा रहे थे और सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।इसी बीच सद्भावना पुल पर भारी पुलिस बल के साथ खड़े अधिकारियों ने जुलूस रोक लिया।कलेक्ट्रेट जाने और डीएम को ज्ञापन देने की ज़िद पर अड़े कांग्रेसियों से पुलिस प्रशासन की तीखी नोंक झोंक हुई।गुस्साए कार्यकर्ता वही सड़क पर धरने पर बैठ गए।थोड़ी ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट सद्भावना पुल पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेकर धरना खत्म करवाया।
इस अवसर पर सौरभ शुक्ला,मुफ़्ती मेहंदी,कलेंडर बिंद,संदीप सोनकर,शशांक राय,आरिफ़ खान,सादिक सुल्तान,शहनवाज खान,नेसार इलाही,अमिश श्रीवास्तव,सप्पू सिंह,नीरज राय, अमन सिन्हा, आदिल,अंकित ठाकुर,राकेश मिश्रा,सरवर अहमद,अभिमन्यु तिवारी,अमित मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!