माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास 
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास
माता की गोदी हो साथ, सिर पे पिता का हो हाथ 
संसार में इससे बड़ी नहीं होगी कोई सौगात 
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास 
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास

माता पिता हैं बड़े दयावान, हमारे लिए हैं भगवान 
हमारी शरारतें देखें सुने फिर भी होते हैं दयावान 
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास 
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास

रोज माता पिता के पैरों को छूना, मुश्किलें होंगी आसान 
सब कुछ मिल जाता है दुनिया में, माता पिता जैसे नहीं मिलेंगे भगवान
खुद को समझो भाग्यवान, यदि तुम्हारे पास हैं माता पिता रूपी भगवान
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास 
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास

जरूरत नहीं उसे पूजा पाठ की जिस के पास है माता पिता रूपी भगवान
माता पिता तुम्हारे पास है तुम हो बड़े धनवान
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास 
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास
माता पिता की छत्र छाया है जिसके पास
वो प्राणी इस धरती पर है खासम खास
- कर विशेषज्ञ, साहित्यकार, कानूनी लेखक, चिंतक, कवि एड किशन भावनानी गोंदिया (महाराष्ट्र)

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad


*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!