मछलीशहर सांसद की पहल पर आक्सीजन प्लाण्ट के लिये हुई भूमि पूजन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मछलीशहर सांसद की पहल पर आक्सीजन प्लाण्ट के लिये हुई भूमि पूजन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद बीपी सरोज के प्रयास से आक्सीजन प्लांट हेतु भूमि पूजन किया गया। ज्ञात हो कि इस प्लांट से न सिर्फ कोरोना काल ही, बल्कि भविष्य में भी इसका लाभ उन मरीजों को मिलता रहेगा कि जो आक्सीजन उपलब्ध न होने के कारण जिला अस्पताल या वाराणसी रेफर कर दिए जाते थे। बता दें कि भूमि पूजन अनुष्ठान को रमेश मिश्रा सहित उनके सहयोगी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरा कराया। साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए प्रभु से प्रार्थना भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार, स्थानीय चिकित्सा अधीक्षक आरपी विश्वकर्मा, नगर पालिका मछलीशहर के अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राजन सिंह महामंत्री मछलीशहर मण्डल सहित तमाम लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मौजूद रहे।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!