डा. संदीप जायसवाल गोलीकाण्डः चेहरे कई मगर हमलावर कौन? | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
घटना के 4 दिन गुजरने के बाद भी नतीजा सिफर
राम लायक यादव
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी स्थित बालाजीपुरम निवासी डा. संदीप जायसवाल के ऊपर किसने गोलियों की बौछार की। किस रंजिश को लेकर किन लोगों ने पीछा करने के बाद घर की दहलीज के करीब बेखौफ होकर जानलेवा हमला किया। चेहरे तो कई हैं लेकिन हमलावर कौन है, यह सवाल पुलिस के सामने है। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस अबतक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की लेकिन 4 दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर पहुंच सकी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कई सूचीबद्ध लोगों से भी गहनता से पूछताछ की लेकिन उनसे भी कोई कामयाबी हासिल हो सकी। इस बाबत एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी का कहना है कि हमलावरों की तलाश में इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय की देख-रेख में पुलिस की टीमें चिनहट सहित लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि बहुत जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। सनद रहे कि चिनहट के कंचनपुर मटियारी स्थित बालाजीपुरम निवासी डा. संदीप जायसवाल के ऊपर बदमाशों ने उस समय गोलियों की बौछार की जब वे सर्वोदयनगर स्थित अपने अस्पताल से घर आ रहे थे। जैसे ही वह घर की दहलीज के करीब पहुंचे, कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डा. संदीप को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था जो अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले थे। हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को फरमान सुनाया। इसके बाद इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय ने हमलावरों की गिरेबान तक पहुंचने के अलग-अलग दिशाओं में पुलिस की टीमें गठित कर भेजा लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी कि डा. संदीप के ऊपर किसने गोलियों की बौछार किया। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही हमलावर पकड़ लिए जायेंगे।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!