प्रकृति के गाँव में! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
प्रकृति के गाँव में! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

चलो अब लौट चलें प्रकृति के गाँव में,
तन -मन निखारेंगे प्रकृति के गाँव में।
अल्हड़,अलवेली वहाँ बहती है,पवन,
सुनाती राग भैरवी, प्रकृति के गाँव में।
निर्मम हत्या कर रहे लोग जंगलों की,
करेंगे  शिकायत, प्रकृति  के  गाँव  में।
हुई  जहरीली  हवा  ग्लोबल मार्केट से,
रहेंगे  स्वच्छन्द वहाँ प्रकृति के गाँव में।
सुनेंगे  मीठे  नग्मे, परिंदों  के  मुख  से,
मेघों से बतियाएंगे , प्रकृति के  गाँव में।
सांस कोई क्या लेगा जब हवा ही नहीं,
उखड़ती दम बचाएँ, प्रकृति के गाँव में।
मंगल - चाँद  मुट्ठी में करना  है, वो करे,
मिलेगी वहाँ खंजन, प्रकृति के गाँव में।
पीते  हैं   होटलों  में  सांप  के  सूप  भी,
मिलेंगी  वहाँ  शांति, प्रकृति  के गाँव में।
हताहत हुआ नभ कई बार एटम-बम से,
सींचें उर  कुदरत का प्रकृति  के गाँव में।
सृजन  कर  संसार का, संहार  मत  कर,
मिटायेंगे मिथ्याहंकार, प्रकृति के गाँव में।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!