सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एल-1 एवं एल-2 हास्पिटल घोषित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। स्थानीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई की मेहनत रंग लाई और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए एल-1 एवं एल-2 हास्पिटल घोषित कर दिया है। कोविड के संक्रमितों के लिए दो दिन में स्वास्थ्य सुविधा सुचारू रूप से संचालित हो जाएंगी। विधायक ने अपनी निधि से 25 लाख रु पए अवमुक्त होने के संदर्भ में कार्य की प्रगति जानने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा से बात की। इस दौरान विधायक ललई ने महामारी की भयावहता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 के संक्रमितों के बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-1 एवं एल-2 हास्पिटल घोषित करने के लिए जिलाधिकारी को सुझाव दिया। जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और दो दिन में एल-1 एवं एल-2 की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आ·ास्त किया है। वहीं विधायक ललई ने बताया कि स्थानीय हास्पिटल में जल्द से जल्द आक्सीजन प्लांट लगना शुरू हो जाएगा। उसके पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक दवाएं, आक्सीजन सिलेंडर, रेमिडेसिविविर इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। हास्पिटल पर पानी की समस्या के बाबत विधायक ने बताया कि पानी की समुचित व्यवस्था के लिए समरसेबुल पंप और आरओ की भी व्यवस्था जल्द ही हो जाएगी। जिसके लिए अपने निधि से धन आवंटित किया जाएगा। अब विधानसभा क्षेत्र वासियों को उपचार के लिए कहीं भटकना नहीं होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की अपनी नैतिक जिम्मेदारी बताया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!