संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औरैला गांव में स्थित र्इंट भट्टे पर झारखंड के आदिवासी श्रमिक पूरन लोहार 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में राजेंद्र प्रसाद यादव का ईंट भट्ठा है। उसी पर ग्राम कुयो थाना गुमला झारखंड का श्रमिक पूरन लोहार 35 वर्ष पुत्र जीतू लोहार परिवार सहित रहकर ईट पथाई का काम करता था। नशे की हालत में अपनी पत्नी से देर रात तक लड़ाई झगड़ा कर सो गया। बुधवार की सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो देखा घर के बाहर बांस के दरवाजे में दुपट्टे से गला कसा हुआ था और वह बांस के सहारे लटक रहा था। उसका आधा शरीर जमीन पर होने से  पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक का जिस युवक को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था उस युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments