लगाम नहीं है! | #NayaSaberaNetwork

लगाम नहीं है! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

है  वो  वनवास में  लेकिन राम  नहीं है,
बांसुरी बजाता है लेकिन श्याम नहीं है।
किराये के मकान  में हम रहते हैं सभी,
पर आज की हवाओं में पैगाम  नहीं है।
इंसानों के  जंगल में  बसंत नहीं आता,
क्योंकि वन की कटाई पे लगाम नहीं है।
दुनिया में जो कहर बरपाया है वायरस,
बेरोजगारों  के  हाथों  को काम नहीं है।
छोटे- बड़े का अदब अब भूल रहे लोग,
अब जुबां पे वैसा दुआ -सलाम नहीं है।
छलकता  है  मदभरी उन आँख से जो,
पीनेवाले पीते  हैं लेकिन जाम नहीं है।
मौत  की  आहट अब सुनाई  नहीं देती,
क्योंकि  पैसे  के आगे  विश्राम नहीं है।
कुशल  निज़ाम रहकर भी क्या करेगा?
गर उसके पास मेहनती अवाम नहीं है।
आजादी के हवन -कुण्ड में हुए स्वाहा,
लेकिन इतिहास में उनका नाम नहीं है।
जंग का सौदा देता है तबाही को दावत,
यह  तरक्की का कोई  मुकाम नहीं  है।
गलती यदि किए,तो भुगतना ही पड़ेगा,
ऊपरवाला  वो  तुम्हारा  गुलाम नहीं है।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार)मुंबई

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments